बिल्सी

महिलाएं जागरूक होेकर योजनाओं का उठाएं लाभ

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी में आज महिला सशक्तिकरण को लेकर ग्रामीण महिलाओं की बैठक आहूत की गई जिसमें महिलाओं को विभिन्न समस्याओं को लेकर जागरुक और हर क्षेत्र में सशक्त होने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में महिला एसआई पूनम यादव ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए अनेकों रोजगार परक योजनाएं संचालित की जा रही है। एक जिला.एक उत्पाद योजना सर्वाधिक प्रभावशाली योजना है। जिसमें स्वयं समूह के रूप में महिलाएं विभिन्न प्रकार के व्यवसायों को अपना कर आर्थिक रूप से अपने को आत्मनिर्भर बना सकती है। जिससे उनका परिवार सशक्त बन सकता है। महिला सशक्तिकरण अभियान का यह तीसरा चरण विशेष रुप से महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं एवं पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं शिक्षित वातावरण देने का अवसर मिल सकेगा। उन्होने कहा कि किसी भी महिला का कोई भी उत्पीड़न करता है तो वह सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों का प्रयोग कर सहायता प्राप्त कर सकती है। ताकि समाज में वह हर परिस्थिति का मजबूती के साथ सामना कर सके। उन्होने महिलाओं की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर नीरज सिंह, प्रीति सिंह, जौली सिंह, अनीता, मंजू देवी, नीतू सिंह आदि मौजूद रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!