बिल्सी

वेद ज्ञान के श्रवण मात्र से सारे पाप धुल जाते हैं: संजीव रूप

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में आज से सात दिवसीय वेद कथा आरंभ हुई। जिसमें वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कथा के प्रथम दिन बताया कि सत ज्ञान ही वेद है। कोई व्यक्ति बिना सद्ज्ञान के सत कर्म नहीं कर सकता। शुभ कर्मों को किए बिना जीवन में सुख शांति आनंद नहीं प्राप्त कर सकता।
उन्होंने कहा कि सृष्टि के आदि में परमेश्वर ने सब मनुष्यों को अग्नि, वायु, आदित्य और अंगिरा ऋषियों के माध्यम से सत ज्ञान दिया। जिसको चार किताबों में उपस्थित किया गया है। उनके नाम हैं ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि सब मनुष्यों को ईश्वर की वाणी वेद को बहुत सावधान होकर के नित्य सुनना चाहिए। वेद ज्ञान के सुनने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं। सारे बंधन टूट जाते हैं। इससे पहले प्रज्ञा आर्य, सत्यम आर्य, प्रश्रय आर्य, भावना रानी, ईशा आर्य, कौशिकी आदि ने सुंदर भजन सुनाए। कथा में साहब सिंह, दुर्वेश कुमार सिंह, विश्वजीत, बद्री प्रसाद आर्य, अगरपाल सिंह, रामसेवक, संजय सिंह, विनीत कुमार सिंह, ज्योति रानी, संतोष कुमारी, सुखबीर सिंहए मुन्नी देवी सुरती देवी आदि मौजूद रही।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!