उझानी

सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने रजनीश गुप्ता के समर्थन में किया जन सम्पर्क

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। समाजवादी पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रजनीश गुप्ता को विजयी बनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं और महिला टीम ने अपने जनसम्पर्क अभियान में तेजी ला दी है। महिला टीम ने मौहल्लें मौहल्लें पहुंच कर श्री गुप्ता को विजयी बनाने के लिए वोट मांगे और कहा कि बदलाब से विकास का नया रूप नजर आएगा।

सपा कार्यकर्ताओं और महिला कार्यकर्ताओं की टीम ने नगर के कई इलाकों में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को अपनी योजनाओं को बताया और कहा कि उनका अध्यक्ष नगर का चौमुखी विकास करा सकता है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से मतदाताओं को रूबरू कराया। इस दौरान  स्वाति गुप्ता, निधि गुप्ता, विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, ध्रुव यादव, वन्दना गुप्ता, पारूल सपरा, विनीत यादव, सुमित गुप्ता, प्रियंका विश्वास, संचित जैन, रिया रूपा जैन, ,पंकज गुप्ता, भावना जैन, रजनी गुप्ता, याशिका जैन, समर गुप्ता, झिलमिल गुप्ता आदि साथ रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!