जनपद बदायूं

कार्य में गति धीमी, डीएम ने लगाई फटकार

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज एवं संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। इस योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन की गति धीमी होने पर डीएम ने कठोर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित की कड़ी फटकार लगाई है।

डीएम ने निर्देश दिए कि श्रमिक बढ़ाकर कार्य को तेजी से कराएं। पाइपलाइन मानक अनुसार गहराई में बिछाई जाए। इसके अलावा उन्होंने वॉटर कनेक्शन के संबंध में जानकारी ली तो वह भी मानक के अनुसार कम ही पाए गए। डीएम ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की इस स्थिति को क्षम्य नहीं किया जाएगा तत्काल प्रभाव से इस कार्य को तेज गति से कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन के मानक अनुसार कार्य कराए जाएं। कार्य की प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन उन्हें उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेक डैम निर्माण के संबंध में समीक्षा की। बैठक में अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल ने अवगत कराया कि शासन से जनपद में 44 डैम बनाने की अनुमति प्राप्त हो गई है जिसमें दो जगत में एक उसावा एवं एक म्याऊं में चेक डैम सोत नदी पर बनाए जाएंगे। इसके जल को कृषि सिंचाई में प्रयोग किया जाएगा। प्रत्येक चेक डैम से लगभग 40 किसान लाभान्वित होंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि डार्क जोन के विकास खंडों में परियोजना बनाकर एस्टीमेट तैयार करें। डीएम ने निर्देश दिए कि कमर्शियल वर्क में पानी का प्रयोग कर रहे लोगों से राजस्व वसूला जाए एवं बोरिंग करने वाले कामगारों के लाइसेंस बनाए जाएं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!