जनपद बदायूं

भाजपा कार्यकर्ताओं की दम पर ही फिर बनेगी प्रदेश में योगी की सरकार: महेश गुप्ता

Up Namaste

बदायूं। बदायूं विधानसभा की वजीरगंज, बिनावर, सलारपुर, बदायूं नगर, सिविल लाइन, सहित मण्डलों की बैठक संपन्न हुई।

मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता देवतुल्य है आप सब कार्यकर्ताओं की वजह से ही आज केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार है और दोनों सरकारें जनहित के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं। आज देश एवं प्रदेश में माननीय नरेन्द्र मोदी और आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का कायाकल्प हो रहा है और इन दोनों सरकारों को बनवाने में आप सब का पूर्ण सहयोग है। भाजपा का कार्यकर्ता बहुत कर्मठ और जुझारू एवं संघर्षशील है इसीलिए हम अपने कार्यकर्ता को देवतुल्य कार्यकर्ता की संज्ञा देते हैं। हम लोगों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा एवं जिले के द्वारा संगठन में जो भी जिम्मेदारी दी जाए उसको हम लोग पूर्ण निष्ठा से निभाए क्योंकि 2022 विधानसभा चुनाव निकट है पार्टी पूर्ण रूप से चुनावी मोड में है ऐसे में प्रत्येक कार्यक्रम एवं अभियान महत्वपूर्ण है और आप लोगों को पूरी तन्मयता के साथ अभियानों में लगने की आवश्यकता है। विधानसभा प्रभारी सन्तोष दीक्षित ने कहा कि पार्टी का बूथ विजय अभियान है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी अपने अपने केंद्र पर बूथ विजय अभियान का कार्यक्रम संपन्न कराएं शक्ति केंद्र संयोजक टीवीध् एलइडीध् प्रोजेक्टरध् लैपटॉप आदि की व्यवस्था करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का उद्बोधन सुने। इसके बाद आगामी जो भी कार्यक्रम पार्टी द्वारा दिए जा रहे हैं सभी में लगे कल से ही हम लोग वोटर लिस्ट के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। जिससे पार्टी प्रत्येक बूथ पर अपनी विजय पताका फहराये। ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आर एस पाल ने कहा है कहा कि पार्टी पूरी तरह चुनाव के मूड में आ चुकी है जिसकी जो जिम्मेदारी है अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाये आगामी समय मे वोट बढ़ाने का अभियान भी प्रारम्भ होगा उसमे भी सबको लगना है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!