जनपद बदायूं

मायके गई पत्नी के न आने पर युवक ने लगाई फांसी, मौत

Up Namaste

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव तरसुरा में विवाद के बाद मायके गई पत्नी के वापस न लौटने पर एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शव का पीएम करा कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।

गांव तरसुरा निवासी रिंकू शर्मा की चार साल पहले शाहजहांपुर के मदनापुर निवासी पिंकी से शादी हुई थी। रिंकू का करीब दो साल से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के बाद उसकी पत्नी पिंकी अपने मायके चली गई और लगभग तीन माह से वह अपने मायके में ही रह रही है। शनिवार सुबह रिंकू के घर में श्राद्ध कार्यक्रम था। सुबह करीब नौ बजे रिंकू अपने घर से रस्सी लेकर चला गया। सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने उसके घर आकर बताया कि गांव के बाहर रिंकू ने फंदे से लटककर जान दे दी है। इसके बाद परिवार वाले सब कुछ छोड़कर वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों ने बताया कि रिंकू ने अपनी पत्नी से विवाद की वजह से आत्महत्या की है। समाचार भेजे जाने तक इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को भेज पड़ताल शुरू कर दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!