जनपद बदायूं

महिला ने अपने ही घर में सांड़ी के फंदे से लटक कर दी जान, कारणों का खुलासा नही

बदायूं। उघैती कस्बे में एक वृद्ध महिला ने अपने ही घर में साड़ी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है। महिला के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नही हो सका है।

उघैती कस्बा निवासी 60 वर्षीय नेकसो देवी ने शुक्रवार रात घर के छज्जे में सांड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि रात करीब तीन बजे मृतका के पुत्र वासुदेव की अचानक आंख खुली। तब उसने अपनी मां का शव फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए और उसने यह सूचना अपने भाईयों को दी जिस पर भाई भी पहुंच गए। उन्होंने नेकसो देवी का शव फंदे से उतार लिया। शनिवार सुबह इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। बेटों ने बताया कि उनके परिवार में कोई क्लेश नहीं था। उनकी मां जहां चाहे, वहां खाना खाती थीं। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेज पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!