जनपद बदायूं

युवक ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, दो माह पूर्व हुई थी शादी, पत्नी से अनबन

Up Namaste

बदायूं थाना गुजरिया क्षेत्र के गांव पातर चौड़ा में युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौ।प दिया है। गांव निवासी चमन यादव (22) पुत्र चंद्रकेश यादव की शादी गत छह जुलाई को सबदलपुर गांव निवासी नेहरू यादव की पुत्री मीना के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। गुरुवार रात ससुराल पक्ष के लोगों के घर आने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार सुबह चमन घर से निकल गया।

परिजनों के अनुसार चमन ने अपने खेत में पेड़ से अंगोछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुजरिया नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। युवक की मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!