बरेली

बहेड़ी की रामलीला में बुर्का पहन कर घूम रहा युवक पकड़ा गया

Up Namaste

बरेली। जनपद के उपनगर बहेड़ी के रामलीला में बुर्का पहन कर घूम रहे एक व्यक्ति को नागरिकों ने पकड़ लिया। बुर्का में देख गुस्साएं नागरिकों उसकी पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की हिरासत में उसने कहा कि वह अल्लाह की मर्जी से आया है और अल्लाह चाहेंगे तब उसे सजा मिलेगी।

बहेड़ी की प्राचान रामलीला में पांच अक्टूबर को भी यहां दशहरा मेला लगा था, जिसमें एक मुस्लिम शख्स बुर्का पहनकर मेले में पहुंच गया। बुर्का पहने शख्स पर लोगों को उसके अंदाज से शक हुआ। मेले में वह चल रही सभी गतिविधियों पर नजर रख हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उसे संदेह के आधार पर पकड़ लिया। इसके बाद शख्स के चेहरे से नकाब हटाया तो बुर्के के अंदर से कोई महिला नहीं, बल्कि दाढ़ी वाला व्यक्ति निकला।
फिलहाल, बुर्के वाले शख्स को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है और पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पकड़ा गया व्यक्ति मंद बुद्धि है। इसलिए उसने बुर्का पहन लिया और मेले में आ गया। पूछताछ के बाद भी व्यक्ति बहकी-बहकी बातें करता रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!