उत्तर प्रदेश

आगरा में टूटा गर्मी का 130 साल का रिकार्ड, सुबह दस बजे तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्यिस

Up Namaste

आगरा। आगरा शहर में सभी हैरान हैं कि मार्च के महीने में गर्मी का यह हाल है तो मई और जून में क्या होगा। आगरा में मार्च माह का तापमान 130 साल का रिकार्ड तोड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में आगरा इस समय सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज हो रहा है।

दूसरे नंबर पर झांसी और तीसरे नंबर पर प्रयागराज है। मई के महीने में चलने वाली लू, मार्च के महीने में ही चलने लगी है इसका अंदाजा शायद की किसी नागरिक को रहा होगा। दोपहर एक बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। ताजमहल घूमने आए पर्यटक बेहाल होने लगे हैं। मौसम विभाग ने आगामी समय में राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं जताई है। एकाएक बढ़ते तापमान से नागरिकों को अब पानी का साहरा रह गया है।

1982 में पड़ी थी ऐसी गर्मी
गर्मी के मामले में आगरा यूपी के टॉप पांच शहरों में शामिल था लेकिन अधिकतम तापमान में आए उछाल के चलते यह अब नंबर वन पर पहुंच गया है। सन 1982 में मार्च के महीने में इतना तापमान था, जैसा इस साल देखने को मिल रहा है। पांच साल पहले 29 मार्च 2017 को तापमान 39.7 डिग्री पर पहुंच गया था, जो रिकॉर्ड था, लेकिन इस साल मंगलवार को सुबह 10 बजे ही तापमान 39.9 डिग्री दर्ज हो चुका है। दोपहर 12 बजे के बाद इसके 41 डिग्री को पार करने के आसार जताए जा रहे हैं। अधिकतम तापमान इस समय सामान्या से छह डिग्री अधिक और न्यू्नतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!