उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ विधायक सतीश महाना बने विधानसभा अध्यक्ष, कानपुर शहर से अध्यक्ष बनने वाले दूसरे विधायक

Up Namaste

लखनऊ। आज से शुरू हुए 18 वीं विधानसभा के सत्र के पहले दिन कानपुर नगर से वरिष्ठ विधायक सतीश महाना निर्विरोध विधानसभाध्यक्ष चुने गए हैं। विस अध्यक्ष बनने के उपरांत सीएम योगी व अन्य वरिष्ठ मंत्रियों एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने श्री महाना को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर ले जाकर विराजमान कराया। श्री महाना कानपुर शहर से अध्यक्ष बनने वाले दूसरे विधायक है।

आज विस सत्र के प्रारंभ होने पर विपक्ष के पास संख्या बल न होने के कारण सतीश महाना निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए। 18 वीं विधानसभा के लिए चुने गए सतीश महाना कानपुर शहर से लगातार विधायक है। विस अध्यक्ष चुने जाने के बाद सीएम आदित्यनाथ योगी व मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव श्री महाना को विस अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए और उन्हें उस पर विराजमान कराया। इससे पूर्व वर्ष 1990-91 में मुलायम सिंह सरकार में कानपुर से विधायक हरीकृष्ण श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!