बदायूं। दूसरे चरण के लिए जिले की छह विधानसभा सीटो पर हो रहे मतदान की गति धीमी होने के कारण दोपहर 12 बजे तक 23 प्रतिशत ही मतदान हो सका है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपारंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले भर के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
जनपद की बदायूं सदर समेत दातागंज, बिल्सी, बिसौली, सहसवान, शेखूपुर विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। आज सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदान की गति काफी धीमी नजर आई जिसके चलते दोपहर 12 बजे तक लगभग 23 प्रतिशत मतदान हो सका था। इधर जिला निर्वाचन अधिकारी दीपारंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों मंे बने पोलिंग बूथों पर पहुंच कर पोलिंग अधिकारियों और कर्मियों से मतदान की जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।