जनपद बदायूं

जिले भर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 518 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

Up Namaste

बदायूं। जनपद भर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आज 518 गरीब परिवारों के जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार हिंदु, मुस्लिम व बौद्ध रीतिरिवाजों के साथ किया गया।

शनिवार को जनपद भर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें 75 जोड़ी बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में 97 जोड़े दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 77 जोड़े शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र मेंए 175 जोड़ें विधानसभा क्षेत्र में 45 जिले बदायूं विधानसभा क्षेत्र में एवं 44 जोड़ी सहसवान विधानसभा क्षेत्र में वैवाहिक बंधन में बंधे।सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार हिंदुए मुस्लिम व बौद्ध रीतिरिवाजों के साथ किया गया। बिसौली विकासखंड परिसर में गरीब परिवारों के 178 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार हिंदु, मुस्लिम व बौद्ध रीतिरिवाजों के साथ किया गया। इनमें सौ बौद्ध, 66 हिंदु व नौ मुस्लिम जोड़े शामिल थे। ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक कुशाग्र सागर ने परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। श्री सागर ने कहा कि योगी सरकार ने गरीबों के हित में विभिन्न योजनाएं चलाईं जिनका सीधा लाभ पात्र लोगों को मिला। श्री सागर ने कहा कि जनता भाजपा सरकार के जनहितकारी कार्यो से बेहद खुश है। कार्यक्रम में जोड़ों को दैनिक उपभोग की वस्तुएं उपहार के रूप में दी गईं। सहसवान ब्लाक प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 44 जोडे विवाह बंधन में बंधे। बीडीओ चरन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सहसवान ब्लाक के 19ए दहगवां ब्लाक क्षेत्र के 16 और सहसवान नगर क्षेत्र के नौ जोडों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 41 जोडों का विवाह हिंदू वैदिक रीति रिवाज और तीन जोडों का निकाह कराया गया। ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव, दहगवां ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता, एसडीएम महीपाल सिंह, ईओ राम सिंह, बीडीओ चरन सिंह सलमान हैदर नकवी, अवढर शर्मा, देव सिंह यादव ने नव दंपती पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक नीरू सक्सेना, मुहम्मद इशहाक, कमर जमशेद, मुहम्मद सलीम, तूफान सिंह आदि मौजूद रहे। कुंवरगांब विकासखंड सलारपुर में विधानसभा बदायूं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। विकासखंड सलारपुर 23 जोड़े, नगर पालिका परिषद 3 जोड़ें, नगर पंचायत कुंवरगांव एक जोड़ा, विकासखंड जगत 14 जोड़ें, नगर पंचायत सखानू दो जोड़े, कुल 43 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!