उझानी(बदायूं)। थाना उझानी क्षेत्र के गांव पिपरौल में बुधवार की सुबह एक परिवार के सदस्यों ने छिपकली गिरे हुए दूध की चाय बनाकर पी ली। परिजनों ने जब दूध में मरी हुई छिपकली देखी तो उनके होश उड़ गए और परिवार के सभी सदस्य अनहोनी से बचने के लिए अस्पताल पहुंच गए जहां सभी का इलाज डॉक्टर ने किया। परिवार के सभी सदस्य फिलहाल स्वस्थ बताएं जा रहे हैं।
गांव पिपरौल निवासी तेजपाल के परिवार ने बुधवार की सुबह रात को रखे गए दूध की चाय सुबह बनाकर पी थी बताते हैं कि चाय पीने के बाद परिवार की महिलाओं ने रात का रखा हुआ दूध उबालने के लिए दूसरे बर्तन में किया था तभी उसमें मरी हुई छिपकली देख महिलाओं के होश उड़ गए जब यह बात उन्होंने परिवार में बताई तो पूरा परिवार किसी अनहोनी को लेकर डर गया। छिपकली को देखने के बाद परिवार के सभी सदस्य उझानी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को पूरी बात बताकर इलाज करने की गुहार की।
बताते हैं कि डॉक्टर ने परिवार की महिलाओं और बच्चों तथा पुरुषों को वैक्सीन आदि लगाई। डॉक्टर ने परिवार की सदस्यों कमलेश पत्नी तेजपाल भगवती पत्नी रविशंकर, आरती पत्नी श्रवण, लक्ष्मी पत्नी दुर्गेश बरेली ढका गांव, कोमल पुत्री श्रवण, सोनम पुत्री दुर्गेश, सुशांत पुत्र तेजपाल, मंयक पुत्र श्रवण को पूरी तरीके से स्वस्थ बताया और कहा कि वह हर खतरे से बाहर हैं जब डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया तब परिजनों ने राहत की सांस ली।






