जनपद बदायूं

बदायूं मे पेड़ से टकराई तेज गति की बाइक, आठ साल के बच्चें की हुई मौत, दो साथी हुए घायल

Up Namaste

बदायूं। जिले के थाना उसहैत क्षेत्र में रविवार की सुबह तेज गति की बाइक पेड़ से जा टकराई जिसके परिणाम स्वरूप उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बालक की मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी धनिशपाल का आठ साल का बेटा प्रदीप अपने चचेरे भाई कुलदीप के साथ उसहैत थाना क्षेत्र के गांव चांदरबाई अपनी बुआ के घर आया था। बताते है कि दोनों फुफेरे भाई विनीत के साथ बाइक से रविवार की सुबह खेतों की ओर घूमने निकले थे इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक अनियत्रिंत हो गई और पेड़ से जा टकराई। बताते हैं कि इस हादसे में बाइक सवार तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे पर जुटे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस के जरिए तीनों को अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि कुलदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडीकल कालेज भेजा है। प्रदीप की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!