जनपद बदायूं

स्वीप कार्यक्रम में मतदाताओं को वोट डालने हेतु किया गया जागरूक

Up Namaste

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने श्री कृष्ण इण्टर कालेज में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद में होने वाले विधानसभा निर्वाचन में मतदान के महापर्व पर स्वयं तथा प्रत्येक महिला द्वारा कम से कम 5 अन्य व्यक्तियों से मतदान कराने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही मतदान मेरा अधिकार को चरितार्थ करने हेतु संकल्प लिया गया। इसी के क्रम में एक अन्य कार्यक्रम अशर्फी देवी कन्या इण्टर कालेज उझानी में भी किया गया, जिसमें परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा महिलाओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में देवेश कुमार सिंह परियोजना अधिकारी डूडा, प्रहलाद सिंह, विल्सन, अरूण कुमार झा, सुग्रीव, पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, एण्एलण्एफण्की अध्यक्ष सीमा खान, सरिता एवं अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!