जनपद बदायूं

भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो नहीं बचेगा संविधान व लोकतंत्र: अखिलेश

Up Namaste

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदायूं और इस्लामनगर में चुनावी सभा का संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोले। उनके निशाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ रहे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने कहा कि बदायूं में समाजवादियों द्वारा बनवाए गये मेडिकल कॉलेज को उन्होंने अपनी उपलब्धि बता दी। जो पूरा करने के स्थान पर खाली कर दिया। उन्होंने कहा भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो न संविधान व लोकतंत्र। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

इस्लामनगर में सभा करने के बाद बदायूं के लोड़ा बहेडी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच पर पहुंचते ही सभी का अभिवादन स्वीकार करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हर ओर लाल टोपी दिख रही है, जनसमूह और उत्साह नजर नहीं आ रहा। 10 मार्च को आने वाला परिणाम पहले चरण में ही आ गया। जनता ने 10 फऱवरी को ही बता दिया कि गठबंधन की सरकार आ रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में किसानों को खाद की जगह लाठियां मिलीं। जबसे सरकार में आये मंहगाई हावी है। पेट्रोल डीजल की महंगाई ने लोगों की गाड़ी रोक दी। भाजपा से सावधान रहने की जररूरत है। अबकी इन्हें मौका नहीं देना, अगर ये वापस आ गए तो पेट्रोल 200 के पार हो जाएगा। कह कि बाबा गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं। पहले चरण का चुनाव होने के बाद उनके कार्यकर्ता ही ठंडे पड़ जाएंगे। बीजेपी के नेता स्तर देख कर झूठ बोल रहे हैं। छोटा नेता छोटा झूठए बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहा है।
श्री यादव ने कहा कि किसानों की आय कहा दोगुनी हुई। सपा सरकार आने पर युवाओ के लिए भर्ती और रोजगार की व्यवस्था होगी। भाजपा सरकार में किसी को स्मार्ट फोन नहीं मिला। कह रहे हैं लैपटाप बांट दिए लेकिनए किसे मिले यह नहीं पता। तंज कसते हुए कहा कि दरअसल बाबा मुख्यमंत्री लैपटाप इसलिए नहीं बांटते क्योंकि वो चलाना ही नहीं जानते। सुनने में आया कि अब वह मोबाइल भी नहीं चला पा रहे। यह दोबारा सत्ता में आये तो संविधान और लोकतंत्र नहीं बचेगा। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचने का है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। तीन काले कानून लाये थे जिससे न जाने कितने किसान मर गए। किसानों की एकता थी कि उन्हें पीछे हटना पड़ा। एमएसपी नहीं लागू कर रही। धान में लूट हुई। फसल की कीमत नहीं मिल रही। खूब पेपर लीक हुए परीक्षा रद्द कर दीं। सपा सरकार आने पर पुलिस, शिक्षक, फौज और जहां पद खाली हैं उनकी भर्ती निकाली जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में मजदूर पैदल चलकर गांव पहुंचे। मजदूरों को बेसहारा छोड़ दिया। कई की जान चली गई पर कोई मदद नहीं मिली। कहा कि मेडिकल कॉलेज पूरा बन गया होता तो लोगों की जाने बच सकती थीं। लेकिन पूरा करने के स्थान पर खाली कर दिया। न दवाएं हैं न स्टाफ है। कहा कि हमारी सरकार बनने पर इसे पैरामेडिकल बनाएंगे। कहा कि ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान चली गयी। सरकार चाहती तो जान बचा सकती थी। कोरोना काल में कई छोटे बड़े व्यापारी सड़क पर आ गए। अपने विधायकों की जान नहीं बचा पाए। कहा कि 100 नंबर वाली गाड़ी, एम्बुलेंस समाजवादी लाए। मेडिकल कॉलेज और तमाम सड़के बनाई। जिसे वह अपना बता रहे हैं। कहा कि बाबा साहब के संविधान को बचाना है तो भाजपा को दूर करना होगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!