अपराधउत्तर प्रदेश

आगरा में युवक ने बदनियती से नाबालिग को बनाया बंधक, मां ने छुड़ाया, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Up Namaste

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने बंधक बना लिया। किशोरी की मां को पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंची। बेटी की हालत देख दंग रह गई। बेटी बेड के नीचे बंधी पड़ी थी। मां ने बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

मामला शाहगंज की राधे वाली गली का है। यहां रहने वाली महिला बृहस्पतिवार को तकरीबन दो बजे अपनी 14 साल की बेटी और 15 साल के बेटे को घर छोड़कर दरगाह पर गई थी। तकरीबन साढ़े तीन बजे वापस आई तो बेटी घर पर नहीं मिली। बेटे से पूछा, उसे भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद मां ने बेटी की तलाश की। इस बीच जानकारी हुई कि बेटी को पड़ोस के युवक के घर जाते देखा गया।

बेटी के हाथ-पैर बंधे मिले

महिला बेटी की तलाश में पड़ोसी युवक के घर पहुंची। आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी यहां नहीं है। महिला जब उसके घर में घुसी तो विरोध करने लगा। इसके बाद महिला जबरन घर के अंदर घुस गई। घर के एक कमरे में जाकर देखा तो बेड के नीचे बंधक बनी बेटी पड़ी हुई है। मां ने बेटी को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी घर से फरार हो गया।

मिठाई खाने से बेहोश हो गई थी किशोरी
पीड़ित किशोरी ने मां को बताया कि आरोपी अमन उर्फ कालू ने उसे मिठाई खाने के लिए दी थी। मिठाई खाने से वह बेहोश हो गई थी। उसके बाद उसे बंधक बना लिया था। इस संबंध में शाहगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल करवाया गया है। जहां किशोरी बंधक मिली, वहां पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!