बिहार। बिहार प्रदेश के औरंगाबाद में छठ की पूजा का प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 जख्मी हो गए। 21 से ज्यादा लोग 70 से ज्यादा जले हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार की रात 2:30 बजे हुआ।
शहर के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नंबर 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गई। इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। इस बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई।
आग बुझाने के लिए जैसे ही सिलेंडर पर पानी डाला उसमें ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 7 पुलिस कर्मियों समेत तीस से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों का अस्पतालों मंे इलाज चल रहा है। इस हादसे से क्षेत्र में मातम पसर गया है।