जनपद बदायूं

यूक्रेन से बगरैन का छात्र आकाश लौटा घर, युद्ध के दौरान खारकीव में फंस गया था छात्र, परिजन खुशी से झूमे

बदायूं। रुस और यूक्रेन में युद्ध छिड जाने के बाद यूक्रेन की स्थित बेहद खराब हो गयी है। जिस कारण भारत के हजारों छात्र यूक्रेन में फंस गये जिसमें जनपद के 11 छात्र कीव और खारकीव में फंसे हुए थे। भारत सरकार ने मिशन गंगा के तहत छात्रों की वापसी शुरू कर दी है। शनिवार को बगरैन निवासी आकाश गुप्ता की भी घर वापसी हो गई है। छात्र के घर लौटने पर परिजनों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उसका भव्य स्वागत भी किया।

परिवार वालों ने बताया कि फाइनल ईयर एमबीबीएस छात्र आकाश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता यूक्रेन के खारकिव में फंस गये थे। पुत्र की वापसी को लेकर परिजन काफी परेशान थे। उनके द्वारा भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई जा रही थी। 3 मार्च को आकाश गुप्ता यूक्रेन से पौलेंड बार्डर सकुशल वापस पहुंच गया था। यहां से वह भारतीय फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा। शनिवार को वह परिजनों के साथ घर लौटा। घर लौटने पर परिजनों ने खुशी जाहिर की। तथा फूलमाला पहना कर उसका स्वागत किया। घर लौटने पर छात्र आकाश गुप्ता ने बताया कि युद्ध के बाद हालात बहुत खराव थे हमें लग रहा था कि वतन वापस नहीं पहुंच पायेगें। लेकिन भारत सरकार के प्रयासों से ही वह घर लौट सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!