उत्तर प्रदेशजनपद बदायूंराजनीति

तीसरी बार पीएम बने नरेन्द्र मोदी के शपथ लेते ही आतिशबाजी से गुंजायमान हुआ बदायूं और उझानी

Up Namaste

बदायूं। देश के लगातार तीसरे प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी द्वारा शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ताओं जोश से भर गए और भारत माता के जयघोष को गुंजामय मान करते हुए जमकर आतिशबाजी छोड़ी। इस आतिशबाजी की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जबरदस्त फेर बदल हुआ है और अमित शाह के स्थान पर राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

देश के राष्ट्रपति भवन में लगभग साढ़े सात बजे शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने रिकार्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी बाद वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने देश के गृहमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, समेत अन्य दलों के सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के शपथ लेते ही पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ता जोश से भर गए और भारत माता की जय एवं नरेन्द्र मोदी के जयकारों से पूरे जिले को गुंजायमान दिया। बदायूं के अनेको स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान का वितरण भी कराया।

जिले के उझानी नगर में मुख्य चौराहंे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी के बीच मिष्ठान का वितरण कराया वही शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण भी कराया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में भाजपा की करारी हार के बाद भी पूरे जोश में नजर आ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भले ही यूपी से भाजपा को निराशा मिली है लेकिन अब कार्यकर्ता दुगनी मेहनत और ताकत से बदायूं जिले की जनता की सेवा में लीन होकर कार्य करेंगे। उझानी क्षेत्र में देर रात तक आतिशबाजी का दौर जारी रहा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!