जनपद बदायूं

“ एक दिया शहीदों के नाम “ रोशनी से जगमगाया बदायूं का भामाशाह चौक

Up Namaste

बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार , शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिले के गायत्री परिवार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत दानवीर शिरोमणि भामाशाह चौक पर “ एक दिया शहीदों के नाम “ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता और पत्नी श्रीमती विमलेश गुप्ता ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने शहीदों के सम्मान में सैकड़ों दीप जलाए। गायत्री परिजनों ने वीर शहीदों को पुष्पार्चन कर नमन वंदन किया। शक्तिपीठ के सचिन देव , सुखपाल शर्मा , सुरेंद्र नाथ शर्मा , मनोज मिश्रा ने वेदमंत्रोच्चारण किया। गायत्री शक्ति के नत्थू लाल शर्मा और रघुनाथ सिंह , ललतेश कुमार , रजनी मिश्रा , सीमा गुप्ता , अर्चना गुप्ता , पूनम अरोरा ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने सत् संकल्प दोहरवाया। मातृशक्ति दया शर्मा, सत्यवती शर्मा, अर्चना गुप्ता और देवकन्या सृष्टि शर्मा, समृद्धि ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर अनिल कुमार राठौर, सुभाष शंखधार, ऋषिराज, संजीव कुमार शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, श्याम निवास, राजकुमार, डीपी भारती, प्रज्ञा मिश्रा, मीनू शर्मा, मदन लाल झा, रचना सक्सेना, विनोद कुमार, पीसी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!