उत्तर प्रदेशराजनीति

जोर का झटका धीरे सेः बदायूं से सपा विधायक की बहन और पत्नी के अलावा पूर्व विधायक के बेटे भाजपा में हुए शामिल

Up Namaste

लखनऊ। बदायूं की बिसौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक आशुतोष मौर्या की बहन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बदायूं मधु चंद्रा और उनकी पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष बिल्सी सुषमा मौर्या के अलावा बिसौली विधानसभा से कांग्रेसी विधायक रहे दिवंगत योगेन्द्र गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू के पुत्र आशीष गर्ग ने अपने समर्थकों के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा और कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं के भाजपा के शामिल होने से इस लोकसभा चुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है।

शनिवार को प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर बदायूं जिले की बिसौली विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक आशतोष मौर्या की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहन मधु चंद्रा और पत्नी सुषमा मौर्या के अलावा पूर्व विधायक योगेन्द्र गर्ग उर्फ कुन्नू बाबू के बेटे आशीष गर्ग पहुंचे और भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने सभी नेताओं के भाजपा में शामिल होने के लिए प्राथमिक सदस्यता की औपचारिकताएं पूरी कराई और फिर पार्टी पटका पहना कर सभी के भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी। इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि सपा के प्रभावाशाली नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बड़ी ताकत मिली है। उन्होंने सभी नेताओं से भाजपा की जन कल्याण वाली नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

यहां बताते चले कि राज्यसभा चुनाव के दौरान बिसौली विधायक आशुतोष मौर्या ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर अपने इरादे जग जाहिर कर दिए थे हालांकि श्री मौर्या ने अभी सपा का दामन नही छोड़ा है लेकिन उनकी बहन और पत्नी के भाजपा में शामिल होने से राजनैतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों लोकसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच रहा है और ऐसी स्थिति में सपा अभी अपने प्रत्याशियों के बदलने की ऊहपोह में लगी हुई है जबकि भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सपा विधायक की पत्नी और बहन के भाजपा में आने से भाजपा को सीधे तौर पर राजनैतिक लाभ मिल सकता है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!