जनपद बदायूं

बदायूं की बिल्सी, दातागंज, शेखूपुर विस क्षेत्रों में चल रहे भाजपा प्रत्याशी आगे, जीत की संभावना बढ़ी

Up Namaste

बदायूं। बदायूं जनपद में भाजपा प्रत्याशी एक बार फिर से जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। बिल्सी, दातागंज और शेखूपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशियों से बहुत आगे चल रहे है।

शेखूपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य 12 बें राउण्ड में सपा के प्रत्याशी हिमांशु यादव से 10121 वोटों से आगेे चल रहे हैं। बिल्सी से हरीश शाक्य बसपा की ममता शाक्य से 10366 वोटों से सातवें राउण्ड में आगे चल रहे हैं जबकि दातागंज विस सीट से भाजपा के राजीव सिंह बब्बू भईया सपा के कैप्टन अर्जुन सिंह से लगभग छह हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वही एक बार सहसवान से डीके भारद्वाज बसापा से आगे हो गए हैं जबकि बिसौली से सपा के आशुतोष मौर्य आगे हो गए हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!