बदायूं। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद जनपद की छह सीटो पर प्यार का वादा फिफ्टी-फिफ्टी की तर्ज पर तीन पर भाजपा और तीन पर सपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशियों ने लगातार पीछे रहने के बाद अंतिम चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशियों को शिकस्त दी है। तीन-तीन सीटो पर जीत हासिल करने के बाद दोनों खेमों में खुशी का माहौल है।
आज सुबह से शुरू हुई मतगणना में बदायूं, बिल्सी, दातागंज, बिसौली शेखूपुर की पांच सीटो पर भाजपा के प्रत्याशी शुुरू से ही बढ़त बनाते चल रहे थे। दोपहर में सहसवान सीट से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज अचानक आगे हो गए तब ऐसा लगने लगा था कि भाजपा बदायूं जनपद की सभी छह सीटें भाजपा जीत लेगी। दोपहर बाद बिल्सी से हरीश शाक्य, दातागंज से राजीव सिंह बब्बू और सदर सीट से राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने जीत दर्ज कर ली जबकि सहसवान, बिसौली और शेखूपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज, कुशाग्र सागर और धर्मेन्द्र शाक्य काफी आगे चल रहे थे लेकिन मतगणना के अंतिम चरण में सहसवान से ब्रजेश यादव, बिसौली से अशुतोष मौर्य और शेखूपुर से हिमांशु यादव ने जीत कर सबको चैंका दिया। सपा की तीन सीटें आने पर सपा के युवा नेता रामप्रवेश यादव, प्रदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, शरद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जताई है। इधर भाजपा की जीत पर सहकारी समिति के चेयरमैन किशन शर्मा, अखिल अग्रवाल, मोहित राज शर्मा, प्रशांत वाष्र्णेय, पंकज वाष्र्णेय, गोविन्द वाष्र्णेय, शंकर गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी का इजहार किया है।