जनपद बदायूं

केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने व्यापारी को किया बर्बाद: संजय गर्ग

Up Namaste

बदायूं। समाजवादी व्यापार सभा का मण्डल स्तरीय सम्मेलन आज आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भाजपा सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि भाजपा सरकारों ने व्यापारियों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेेश मंे सपा सरकार बनी तो उसकी प्राथमिकता व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का किया जाएगा।

नगर के कृष्णा लान में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा के मण्डल स्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये संजय गर्ग ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में व्यापारी पूरी तरह से बर्वाद हो गया है। श्री गर्ग ने कहा कि एक देश एक टैक्स नाम पर भाजपा सरकार ने पांच स्तरीय टैक्स व्यापारियो पर थोप दिएं हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी के नियमों में अब तक 975 संशोधन किये जा चुके है जिससे स्पष्ट होता है कि देश के चन्द कारपोरेट घरानों को फायदा पंहुचाने के लिए जीएसटी का टैक्स बहुत जल्दबाजी में देश व प्रदेश के व्यापारियों पर थोपा गया है। एनपीए के नाम पर लगभग डेढ करोड के खातों का संचालन बन्द करके अंबानी व अडानी जैसे कारपोरेट घरानों का लाखों करोड रूपया कर्ज माफ कर दिया गया है। प्रदेश का व्यापारी अब भी कालेधन की वापसी का इंतजार कर रहा है सरकारी आंकडो के अनुसार 99.30 प्रतिशत पुराने नोट बदले जा चुके है जबकि धरातल पर सच्चाई यह है कि यदि देश की पूरी पुरानी करेंसी नई करेंशी से बदल दी जाये तब उसका आंकडा 100 प्रतिशत से भी अधिक होगा। इससे स्पष्ट होता है कि नोटबन्दी के नाम पर लाखों.करोडो रूपयों का घोटाला किया गया है। इसी घोटाले से देश व प्रदेश की जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा के आई.टी. सेल द्वारा पुलवामा हमले को प्रचुरता प्रसारित किया गया। श्री गर्ग ने सम्मेलन में आए व्यापारियों से आह्वान किया कि प्रदेश का व्यापारी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें तभी वह मजबूत स्थिति में पहुंच सकता है।
व्यापारी सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुये समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्तमान समय में अपने आप को हैरान, परेशान तथा असहाय महसूस कर रहा है। जब तब देश व प्रदेश का किसान सम्पन्न नहीं होता है तब तक समाज सुदृढ नहीं होगा तब तक व्यापारी सम्पन्न नही हो सकता। किसान तथा व्यापारी समाजिक रूप से एक दूसरे के पूरक है परन्तु वर्तमान की भाजपा सरकार में किसान बुरी तरह से परेशान है जिसके फलस्वरूप प्रत्येक क्षेत्र में बाजार की स्थिति पूरी तरह से धाराशाही हो चुकी है। सम्मेलन को पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल यादव के अलावा पीलीभीत जनपद के दीपक वर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!