जनपद बदायूं

भाजपा जिपं अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वर्षा यादव ने कराया नामांकन

Up Namaste

बदायूं। बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वर्षा यादव ने पार्टी के सांसद और विधायकों तथा वरिष्ठ नेताओं के साथ आज अपना नामांकन दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वर्षा यादव अपने पति पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव के अलावा सांसद संघमित्रा मौर्य, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, राज्यमंत्री महेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक भारती और तमाम दिग्गज भाजपा नेताओं एवं विधायको के साथ नामांकन स्थल पर पहुंच कर भाजपा की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके समर्थक और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!