उझानी

उझानी में निर्विरोध सदस्य चुनी गई भाजपा की जया अग्रवाल, और सागर छाबड़ा, मिला प्रमाण पत्र

Up Namaste

उझानी, (बदायूं)। नगर पालिका परिषद बोर्ड के लिए भाजपा प्रत्याशी जया अग्रवाल आधिकारिक रूप से सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई है। इसके अलावा सागर छाबड़ा भी निर्विरोध चुने गए हैं। श्रीमती अग्रवालक और सागर को निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

युवा भाजपा नेता और वरिष्ठ पालिका सदस्य अरूण अग्रवाल की पत्नी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती जया अग्रवाल को नामांकन प्रक्रिया के समाप्त होने पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। श्रीमती जया अग्रवाल को भाजपा ने वार्ड संख्या 22 से प्रत्याषी घोशित किया था। श्रीमती अग्रवाल के सामने किसी प्रत्याषी के न आने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो कगया था।

 

गुरूवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने पर उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई और फिर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती जया अग्रवाल के निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थकों ने खुशियां मनाते हुए मिष्ठान का वितरण किया। इधर वार्ड संख्या 16 से सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी सागर छाबड़ा भी निर्विरोध चुने गए है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!