उझानीजनपद बदायूं

ब्राह्म्मण समाज ने भक्तिभाव से मनाया भगवान परशुराम प्रकटोत्सव, हवन में दी आहूतियां

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर उझानी ब्राह्म्ण समाज ने भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने आयोजित हवन में आहूतियां प्रदान कर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं भगवान परशुराम और यज्ञ देवता से की।

भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाने के लिए ब्राह्म्ण समाज बिहारी जी मंदिर में एकत्र हुआ और भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर उनकी आरती उतार कर सम्पूर्ण समाज को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में इस अवसर पर आयोजित हवन मंे वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच समाज के नर नारियों ने आहूतियां प्रदान की और यज्ञ के समापन पर सबके कल्याण की कामनाएं की। इस अवसर पर ब्राह्म्ण महासभा के अध्यक्ष कृपा राम शर्मा और सहकारी समिति के चेयरमैन किशन शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर विपर्णा गौड़, कमल मिश्रा, प्रकाश बाबू शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, राजकुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, उपेंद्र शर्मा, मुकेश शमा, मनीष उपाध्याय, आकाश शर्मा, अवनीश शर्मा, राधेश्याम उपाध्याय, मोहित राज शर्मा, प्रमोद तिवारी, मुदित शर्मा, यश मिश्रा, शेखर उपाध्याय, त्रिलोकीनाथ शर्मा, सौरभ शर्मा, कौशल शर्मा, सुधांशु शर्मा, निखिल मिश्रा, राहुल दुबे, श्रीमति बसंती शर्मा, श्वेता मिश्रा, ममता शर्मा, संतोष मिश्रा के साथ नगर के कई गणमान्य लोग मोजूद रहे। पुरोहित दिनेश चंद्र शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, सतीश शर्मा ने अपने मंत्रोचार के द्वारा पूरे हवन पूजन में अपना सहयोग दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!