जनपद बदायूं

ब्राक्रांमो ने अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर मनाया भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव, किया हवन पूजन

Up Namaste

बदायूं। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में विप्रजनों ने सहसवान क्षेत्र के सरसोता में परशुराम भगवान द्वारा निर्मित कुंड में स्नान करके हवन-पूजन कर अपने आराध्य भगवान परशुराम का पूर्व संध्या पर जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार से इस स्थान को पर्यटन नगरी बनाने की मांग की जाएगी।

सहसवान के सरसोता कुण्ड पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने जुटे विप्रजनों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और मुख्य यजमान डा. शैलेश पाठक ने अन्य विप्रजनों के साथ पूर्णाहुति देकर भगवान परशुराम से सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं की। इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन तक इस पवित्र स्थान का महत्त्व पहुंचाना है, जिससे कल अधिक से अधिक लोग इस स्थान के दर्शन कर पुण्य कमा सकें, साथ ही युवा पीढ़ी यहां आकर भगवान परशुराम के शौर्य की अनुभूति करे। ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय एवम परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष अमन मयंक ने पूजा अर्चना करके सभी को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपध्यक्ष महेश शर्मा ने इस नई पहल का आभार जताया। कार्यक्रम में अनिल उपाध्याय, रवि ओझा, कल्लू पंडित, पप्पू शर्मा, अजय पाठक, अनुज मिश्रा आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!