उझानी

माता जीजाबाई से मिले संस्कारों ने शिवाजी को बनाया, छत्रपति वीर शिवाजी

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर छत्रपति वीर शिवाजी जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रतिभाशाली बच्चों को गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका से सम्मानित किया गया।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने छत्रपति वीर शिवाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि वीर शिवाजी ने अपने पवित्र आचरण और अतुलनीय शक्ति से भारत में एकछात्र स्वतंत्र हिंदू राज्य कायम किया। माता जीजाबाई से मिले संस्कारों ने वीर शिवाजी को राष्ट्रनिर्माता और कुशल प्रशासक बनाया। शिवाजी ने अपनी सैन्य प्रतिभा से औरंजेब जैसे शक्तिशाली शासक को भी हिलाकर रख दिया। संस्कारशाला के मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि शिवाजी ने साहस, शौर्य और रण कुशलता से अपने पिता की छोटी सी जागीर को स्वतंत्र करा कर उसे शक्तिशाली राज्य के रूप में स्थापित कर राष्ट्र में केसरिया पताका फहरायी। छात्रा हंसिका सिंह ने कहा कि शिवाजी की विलक्षण प्रतिभाओं ने बुलंद भारत का निर्माण किया। इस मौके पर कशिश शर्मा, कल्पना, नेहा शर्मा, हंसिका सिंह, दीप्ति शर्मा, भूमि शर्मा आदि मौजूद रहीं। संचालन हेमंत शर्मा ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!