जनपद बदायूं

महिला वीट आरक्षियों को शिविर व चैपाल का दिया गया प्रशिक्षण

Up Namaste

बदायूं। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशानुसार जनपद के सभी न्याय पंचायतो में क्रमशः तिथिवार चैपालों/कैम्पों का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, स्वावलम्वन, ऑपरेशन मुक्ति के अन्तर्गत बाल श्रम, बाल विवाह आदि हेतु जागरूकता कार्यक्रम कराये जाने है, जिसके क्रम में शुक्रवार को जनपद के पुलिस मॉडन स्कूल बदायूं में जनपद के सभी महिला वीट आरक्षियों का प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह की अध्यक्षता में कराया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा, बालिका सुरक्षा तथा समस्त हेल्पलाइन नम्बरों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण में रवि कुमार संरक्षण अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं नीतू सिंह द्वारा वन स्टाप सेन्टर के द्वारा महिलाओ को प्राप्त सुविधाओं की जानकारी महिला वीट आरक्षियो का दी गयी, जिसमें पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीन सिंह चैहान, महिला थाना अध्यक्ष रेनू सिंह तथा डीसीआरबी का समस्त स्टाप प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। इसी प्रकार जनपद के विभिन्न न्याय पंचायतों में यथा चंगासी, भूंडी, रूपपुर, भैसोरा तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में महिला कल्याण विभाग, उप्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं का प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!