उझानीधर्म संसार

भगवान श्री राम के मर्यादित चरित्र को अपने जीवन में उतारें नागरिकः बीएल वर्मा

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। मुजरिया के कृषि इंटर कॉलेज में पिछले 10 दिनों से चल रही प्राचीन श्री रामलीला बीती रात समापन हो गया। इस मौके पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा एवं पूर्व एमएलसी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के पति श्री जितेंद्र यादव एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारती ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का राजतिलक करके रामलीला मेले का समापन कराया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा ने कहां कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मां सीता दशरथ भरत और सभी पात्र एक आदर्श है इनसे हमें अपने जीवन में कुछ ना कुछ जरूर सीखना चाहिए। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने भी भगवान श्री राम का राजतिलक के उपरांत कहा कि हम सबको इस रामलीला से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। मेला संयोजक विजय पाल सिंह सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मेला समापनन से पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आए सांस्कृतिक दल ने राजतिलक के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अध्यक्ष जबर सिंह यादव, सत्यपाल सिंह सोलंकी, दीपक सोलंकी ,रंजीत सिंह सोलंकी, बबलू सोलंकी ,राजेश सोलंकी ,देवपाल सिंह यादव,आशीष सोलंकी, कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता ,धनपाल सिंह राजपूत प्रधान ,युवराज सिंह ,सोनपाल सिंह बघेल, गुरुदेव शर्मा , विपिन कुमार मिश्रा प्रधान ,अजय शर्मा प्रधान ,राधेश्याम वर्मा ,भगवान सिंह ,जितेंद्र यादव, तिलक सिंह यादव, हरेंद्र सिंह यादव , आरेंद्र सिंह यादव, पप्पू शर्मा पूर्व प्रधान, पप्पू शाक्य प्रधान, हाकम सिंह यादव उपस्थित रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!