सहसवान

कड़ाके की ठंड में सीओ सहसवान ने की गरीबों की मदद, बांटे कम्बल

Up Namaste

सहसवान(बदायूं)। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से गरीबों का हाल बेहाल हो गया है। ठंड के व्यापक असर को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह ने जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके घर घर जाकर कंबलों का वितरण किया।

सीओ चंद्रपाल ने भ्रमण कर जरूरतमंदों को पहले चिन्हित किया। इसके बाद उन्होंने कंबल खरीद कर उनके घर पहुंच कर प्रदान किए। इससे गलन भरी सर्दी में लोगों ने काफी राहत महसूस की और उनका आभार व्यक्त किया। नगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी के इस कार्य की भी लोगों ने प्रशंसा की। सीओ ने अन्य जिम्मेदार और सक्षम लोगों से भी जरुरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!