उझानी

श्रेष्ठ संस्कारों से भरे खुशहाली के रंगः संजीव

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। श्री ओमप्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने जमकर होली खेली। शिक्षकों ने बच्चों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।

प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व जीवन में खुशियां लाता है। बच्चे सद्गुणा अपनाएं और देवता बनें। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ कार्य व्यक्ति के जीवन में अनेकों रंग भरते हैं और हजारों खुशियां देते हैं। होली उमंग और उत्साह का पावन पर्व है। युवाओें में अनोखा जोश पैदा करता है।
बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। शिक्षकों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद होली आई रे, रंग बरसे, मेरे कान्हा ने खेली होली आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य आरपी सिंह, शिक्षक अजब सिंह, शालिनी शर्मा, संदीप कुमार, मनोज सक्सेना ने संयुक्त रूप से बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर शालिनी शर्मा, नीलोफर, पूर्णिमा सक्सेना, रश्मि यादव, संजीव कश्यप, विपिन मिश्रा, रेनू शर्मा, खुशबू गौतम, कीर्ति शर्मा, आर्यन वर्मा, मिथलेश कुमारी, भावना शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!