उझानीजनपद बदायूं

उझानी क्षेत्र में ई रिक्शा को डीसीएम ने मारी टक्कर तो दूसरा ई रिक्शा पलटा, एक दर्जन हुए घायल

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाइवे पर अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में एक दर्जन ई रिक्शा सवार नर-नारी और बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। उझानी अस्पताल अस्पताल लाए गए कई घायलो को डाक्टर ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

पहला हादसा उझानी-कछला के मध्य दहेमू गांव के समीप हुआ यहां नगरिया जा रहे एक ई रिक्शा को तेज गति की डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप ई रिक्शा सवार थाना सहावर क्षेत्र के आकुतगंज के रहने वाले 55 वर्षीय देवेश पुत्र जोशी व उनकी 54 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी और थाना उझानी क्षेत्र के भर्रा टोला में रहने वाले 36 वर्षीय राजेश पुत्र सुम्मेरी, 37 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र लेखराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे पर जुटे नागरिकों ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी जिस मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलो को उझानी अस्पताल भेजा जहां से घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलो की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

दूसरा हादसा शाम चार बजे के करीब हुआ। बदायूं मार्ग पर गांव गंगोरा के समीप बदायूं की ओर से आ रहा ई रिक्शा अचानक पलट गया। इस हादसे में कुंवारगांव निवासी राजबेटी पत्नी राजबहादुर, 4 वर्षीय हरमन, 35 वर्षीय कविता पत्नी छोटे, रितिक आदि घायल हो गए। सभी घायलो को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी ई रिक्शा सवार बिल्सी के गांव रिसौली जा रहे थे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!