उझानीजनपद बदायूं

कछला में रेलवे लाइन पर कटा मिला मगरमच्छ का शव, रेल से कटने की संभावना, वन विभाग ने कराया पीएम

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कछला ब्रिज हाल्ट के कुछ दूरी पर आज सुबह एक मगरमच्छ का कटा हुआ शव देख कर नागरिकों में सनसनी फैल गई। नागरिकों की सूचना पर पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम को भेज दिया है।

सोमवार की सुबह कछला ब्रिज और कछला हाल्ट के बीच रेलवे लाइन पर मगरमच्छ का कटा हुआ क्षतविक्षत शव देख कर नागरिकों में सनसनी फैल गई। नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। वन विभाग की टीम द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि गंगा तलहटी पास होन के कारण मगरमच्छ पानी से निकल कर बीती रात किसी समय ऊपर रेल लाइन तक पहंुच गया और फिर रात मंे वहां से गुजरने वाली किसी रेलगाड़ी की चपेट में आकर मगरमच्छ कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  बताते हैं कि मगरमच्छ दो हिस्सों मंे कटा था और उसका एक हिस्सा लगभग 100 मीटर दूर पड़ा मिला। वन उपराजिक नरेश कुमार और वनाधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि मगरमच्छ के शव का पीएम कराया जा रहा है और उसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। इस अवसर पर वन विभाग के मोहन सिंह, सुमन प्रताप, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!