जनपद बदायूं

घोंचा गांव के समीप मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में घोंचा गांव के नजदीक एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं शव देखकर लोगों ने हत्या की आंशका जताई है।

सोमवार को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव घोंचा के नजदीक एक अज्ञात युवक को शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने को कहा। लेकिन कोई भी युवक के शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने शिनाख्त होने के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि युवक की हत्या कर शव को इलाके में फेंका गया है। एसएचओ सीपी शुक्ला ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!