जनपद बदायूं

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष का हत्या का आरोप, दातागंज में नदी में डूबकर युवक की मौत

Up Namaste

बदायूं। थाना क्षेत्र अलापुर के गांव कुलचौरा में एक विवाहिता की संगीत परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम भेज पड़ताल शुरू कर दी है। दूसरी तरफ दातागंज में धान की रोपाई करने गए एक युवक की अरिल नदी में नहाते वक्त डूब कर मौत हो गई।

अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुलचौरा निवासी विट्टो देवी 22पत्नी आर्येंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वही ससुरालियों का कहना हैं विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या है। मृतका की शादी पांच साल पहले हुई थी।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा में खेत पर धानों की रोपाई कर रहे किसान की आरिल नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद किया। बताया जाता है कि ग्राम सिरसा निवासी 20 वर्षीय बसंत पुत्र सिप्ट्टर अपने खेत पर धानों की रोपाई करने गया था। धान की रोपाई कर रहे बसन्त को जब गर्मी लगने लगी तब वह अरिल नदी में नहाने को चला गया कि अचानक नहाते समय वह डूबा गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!