उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने फाबड़ा चला कर अमृत सरोवर का किया शिलन्यास

Up Namaste

अयोध्या। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के विकास खण्ड मसौधा के ग्राम पंचायत सरियावां में अमृत सरोवर के निर्माण के लिए फावड़ा चलाकर व भूमि पूजन कर तथा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शिलन्यास किया। उन्होंने महिला श्रमिकों व रोजगार सेवक से वार्ता कर महिला मेट से भी कार्यो के बारे में जानकारी ली साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह सरोवर स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीमती सेवादेवी अमृत सरोवर के रूप में जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा से बनाये जा रहे इस अमृत सरोवर की लागत 38लाख रुपया आंकलित की गयी है और इससे 11957 मानव दिवस सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि यह अमृत सरोवर 3.212 एकड़ भूमि में बनाया जायेगा। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मौर्य ने कहा कि अमृत सरोवर इस तरह से विकसित किया जाए कि यह तीर्थ स्थल बन जाए।कहा कि बीसी सखियों द्वारा प्रदेश में करोड़ों का लेनदेन किया जा रहा है ।अमृत सरोवरो से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के साथ साथ श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!