उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण, पीड़ितों से ली जानकारी

लखनऊ /प्रयागराज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण के उपरांत बाढ़ राहत केन्द्र वाईएमसीए का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और राहत केन्द्र में रह रहे लोगो से बातचीत करते हुए केन्द्र में मिल रहे चाय, नाश्ता, खाना, बच्चो के लिए दूध आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर वहां पर रह रहे लोगो के द्वारा प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं पर खुशी व्यक्त की गयी तथा कहा कि यहां पर चाय, नाश्ता, खाना की उत्तम व्यवस्था की गयी है। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ राहत केन्द्रों पर भोजन, पानी, प्रकाश, बिस्तर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है।

उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत केन्द्र में रह रहे बाढ़ से प्रभावित लोगो को आटा, चावल, दाल, नमक, हल्दी, मिर्च, पिसी धनिया, रिफाइंड तेल तथा आलू के पैकेट का वितरण तथा महिलाओं को अलग से डिग्निटी किट का भी वितरण किया साथ ही साथ उन्होंने लाई, भूना चना, गुड़, मोमबत्ती, माचिस, बिस्कुट, साबुन का अलग से पैकेट तथा पीने का पानी भी बाढ़ राहत केन्द्र में रह रहे लोगो को वितरित किए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि इस समस्या की घड़ी में भी बाढ़ से प्रभावित लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्या, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!