जनपद बदायूं

कादरचौक में बोलेे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य-भाजपा का कमल प्रदेश की जनता की सुरक्षा की गारंटी

Up Namaste

बदायूं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का कमल उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की सुरक्षा की गारंटी है। सपा.बसपा सरकार में गुंड़ागर्दी और भ्रष्टाचार होता था जबकि भाजपा सरकार में विकास होता है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की सीटे 300 पार आने का दावा किया।

उपमुख्यमंत्री ने जनपद की 6 विधानसभा क्षेत्रों के सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों के अंतर से चुनाव जिताने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि जैसे क्रिकेट में आखिरी गेंद में सिक्सर मार कर मैच जीता जाता है इसी तरह इस चुनाव में बदायूं की जनता सिक्सर मार कर छरू विधानसभा सीटों पर कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीत कर पुनः सत्ता में आ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही प्रदेश के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया था। इस बार और अधिक धन से तेज गति से विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने सपा. बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यह दोनों दल सरकार में आते ही गरीबों का राशन बेच कर खा जाते थे। भाजपा सरकार में यूपी में डबल इजन की सरकार 15 करोड़ लोगों को प्रत्येक माह दो बार मुफ्त में राशन के साथ नमकएतेल आदि सामान दे रही है। मोदी ने कहा कि नहीं खाएंगे और न खाने देगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुंडे, अपराधी, माफिया को जेल भेजा और उनकी अवैध जमीन व मकानों पर बुल्डोजर चलाए। श्री मौर्य ने कहा कि 10 मार्च को फिर भाजपा की सरकार बन जाएगी उसके बाद जो अपराधी, गुंडे, माफिया बच गए हैं उन्हें जेल भेज कर उनके मकानों व जमीनों पर और अधिक तेजी से बुल्डोजर चलाए जाएंगे। सपा.बसपा सरकार में बगैर रिश्वत के किसी को नौकरी नहीं मिलती थी। भाजपा सरकार में बगैर रिश्वत के युवाओं को नौकरी मिली। कहीं से कोई भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। उन्होंने मोदी-योगी सरकार के विकास कार्य और उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। साथ ही कहा कि मोदी.योगी ने कोरोना काल में जनता की रक्षा की जबकि विपक्ष के नेता घरों से नहीं निकले मोदी ने स्वदेशी वैक्सीन से कोरोना से जनता के जीवन को बचाया और आत्मनिर्भर बनाया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!