जनपद बदायूं

डीआईओएस ने किया मई-बसई के आदर्श इंटर कालेज का निरीक्षण

बदायूं। राम शरण वैध आदर्श इंटर कालेज मई.बसई का जिला विधालय निरीक्षक ने विभागीय निरीक्षण किया।
जिला विधालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने विधालय का निरीक्षण करने के उपरांत विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर सन्तोष व्यक्त किया।
विधालय आगमन पर विधालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार यादव व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बदायूँ सीपी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कालेज के उप प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा, प्रकाशवीर शर्मा, अनुपम शर्मा, हरदीप सिंह, विश्वेश पाठक, अंकित चौहान, प्रधान लिपिक नन्हू राम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!