जनपद बदायूं

बदायूं जनपद में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, रात भर गूंजती रही पटाखों की आवाज

Up Namaste

घरों और प्रतिष्ठानों में हुआ पूजन अर्चन, जगमग रोशनी से नहा उठा जिला

बदायूं। जिले भर में पंचोत्सव के तहत आज दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। पूरा जिला दीपावली पर जगमग रोशनी से नहा उठा। इस अवसर पर घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और गणेश का विधिवत रूप से पूजन अर्चन किया गया। पूजन अर्चन उपरांत नागरिकों विशेषकर युवाओं और बच्चों ने जमकर पटाखें छोड़े। पटाखों की आवाज रात भर गुंजायमान होती रही।

उझानी। नगर में दीपावली का पर्व नागरिकों ने धूमधाम के साथ मनाया। दिवाली पर नागरिकों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को जगमग रोशनी से नहला दिया। इस अवसर पर शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्यनीय भगवान गणेश समेत अन्य देवी देवताओं की आस्था के साथ विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। दीपावली पर रात होते ही पटाखों को चलाने की ऐसी प्रतिस्पर्धा चली कि पूरी रात पटाखों की आवाज से गुंजायमान में बीत गई।

दीपावली पर नागरिकों ने उत्साह के साथ अपने घरों में सजावट कर मां लक्ष्मी के आगमन की प्रार्थनाएं की। नागरिकों विशेष कर बच्चों ने अपने घर के बाहर सुन्दर सी रंगोलियां सजा कर लोगों का मनमोह लिया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने घर के अंदर भी रंगोली सजा कर सुन्दरता में चार चांद लगा दिए। दीपावली पर पूरे दिन मिठाईयां, खील-खिलौने, कपड़ंे आदि की जमकर बिक्री हुई। शाम होते ही पूरा नगर जगमग रोशनी से नहा उठा और इसके उपरांत नागरिकों ने अपने घरों के अलावा प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना सबके कल्याण की प्रार्थनाएं की।

पूजा अर्चना के उपरांत पटाखें छोड़े जाने का जो दौर शुरू हुआ वह लगभग पूरी रात तक चलता रहा। युवा वर्ग में पटाखें छोड़े जाने की प्रतिस्पर्धा एक बार जो शुरू हुई वह देर रात तक जारी रही जिससे धूम-धड़ाका बना रहा। जनपद के उपनगर सहसवान, बिल्सी, बिसौली, दातागंज, कुंवरगांव, बिनावर, कछला आदि में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाएं जाने की खबरें हैं। कादरचौक के गांव बमनौसी में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इधर भाकियू नेता सत्यवीर सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेज कर जुआ की प्रथा पर अंकुश लगवाएं जाने की पुरजोर मांग की है।

मंगलवार को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा पर्व
सोमवार को मनाएं जाने वाला गोवर्धन पर्व अब मंगलवार को मनाया जाएगा। सोमवार को कुछ ऐसे नक्षत्र लग रहे हैं जिसमें गोवर्धन पर्व पर पूजा अर्चना नही हो सकती है जिससे दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पर्व मनाया जाएगा।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!