उझानीजनपद बदायूंधर्म संसार

उझानी में घर-घर हुई स्याहू माता और गोवर्धन महाराज की पूजा, मंदिरों में बांटा गया अन्नकूट का प्रसाद

Up Namaste

भक्तों ने नाचते झूमते निकाली गोवर्धन महाराज की संकीर्तन यात्रा

उझानी(बदायूं)। पंच दिवसीय पंचोत्सव के चतुर्थ दिन गोवर्धन पूजा का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तड़के स्याहू माता और इसके उपरांत गोवर्धन महाराज की घर-घर पूजा अर्चना की गई। गोवर्धन पर्व पर नगर के मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। शाम को गोवर्धन महाराज की संकीर्तन यात्रा बैण्ड बाजों के साथ निकाली गई जिसमें नर नारी भाव विभोर होकर झूमते नजर आ रहे थे।

सोमवार की दोहपर बाद पड़वा तिथि लगने के बाद मंगलवार की तड़के घरों में महिलाओं ने अपने घर के बाहर स्याहू माता के गोबर के प्रतीक को स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना की और मंगलगीत गा कर समस्त जनों की सुख-समृद्धि की प्रार्थनाएं स्याहू माता से की। इस पूजा अर्चना के बाद घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज के प्रतीक बनाएं गए और फिर घर की महिलाओं ने अन्य सदस्यों के साथ गोवर्धन महाराज की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और अपने परिवार समेत देशवासियों को समस्त संकटों से सुरक्षित रखने की प्रार्थनाएं की गई। नगर के मंदिरों में भी सुबह से गोवर्धन पूजा का क्रम शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा।

स्याहू माता और गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना के बाद नगर के अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बड़ी माता और बड़े महादेव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, समेत पूरे नगर के मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद तैयार किया गया और गोवर्धन महाराज समेत सभी देवी-देवताओं के भोग लगाने और आरती पूर्ण होने के बाद उसे नागरिकों में वितरित किया गया। शाम को बांके बिहारी के भक्तों ने गोवर्धन महाराज की बैण्डबाजों के साथ संकीर्तन यात्रा निकाली जिसमें नर-नारी भक्त भाव विभोर होकर झूमते नजर आ रहे थे। संकीर्तन यात्रा किलाखेड़ा स्थित भक्त उमेश गुप्ता के घर से प्रारंभ हुई और बिल्सी रोड होती हुई साहूकारा के गौेरीशंकर मंदिर पर पहुंच कर धार्मिक आयोजन में विसर्जित हो गई। इस अवसर विमल गुप्ता, ग्रीश कुमार, दिनेश पाठक समेत भारी संख्या में नर-नारी मौजूद रहेे।

बुधवार को मनाया जाएगा भाईदूज का पर्व
पंच दीपोत्सव के अंतिम दिन मनाएं जाने वाला भाईदूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपावली के दूसरे दिन सोमवती अमावस्या होने के कारण गोवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व एक दिन आगे बढ़ गया था जिस कारण भाईदूज बुधवार को मनाई जाएगी। मंगलवार को भाईदूज के पर्व के लिए बाजारों में जमकर खरीददारी की गई।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!