जनपद बदायूंबिल्सी

गरीबों के सपने साकार करने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकारः केशव प्रसाद

Up Namaste

देश में चार जातियाँ-गरीब, किसान, महिला व युवा

बदायूं। माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिल्सी में आयोजित जनसभा में कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों के सपने साकार करने का कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में मोदी मॉडल व गुजरात मॉडल लागू किया गया है यूपी में विकास की बहार आई है। 01 जुलाई 2023 से प्राइवेट नलकूप का बिजली का बिल भी सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा। यह सरकार अगड़ा, पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग की त्रिवेणी है। उन्होंने बिल्सी में 347.981 लाख रुपए की 16 विकास परियोजनाओं का लाकार्पण व 185.726 लाख रुपए की 36 परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किया।

उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी की आंधी व सुनामी चल रही है। आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर पार्टी विजय प्राप्त करेगी। तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने उपस्थित जन सामान्य व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संकल्प लेकर जाएं की अगली बार मोदी जी की सरकार बनेगी तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत पर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए, 52 करोड लोगों का प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत निशुल्क बैंक खाता खुलवाया, 12 करोड लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए, शौचालय बनवाए, गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है तथा डबल इंजन की सरकार गरीबों के सपने साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मोदी जी की गारंटी है कि जिन लोगों को आवास व योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उनका लाभ अवश्य दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने गरीबों और किसानों को लूटा उनका भविष्य अधर में है। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने ठग बंधन बनाया है जिसे जनता ने नकार दिया और अब यह ठगबंधन जनता को बरगलाने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है।

डिप्टी सीएम ने किया सम्राट अशोक चौक व मूर्ति का अनावरण, पार्क व यात्री शेड का लोकार्पण
बिल्सी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बिल्सी के सम्राट अशोक चौक व सम्राट अशोक की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने चौक पर बनाए गए पार्क व यात्री शेड का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का व्यक्तित्व महान था। उनके कार्य अनुकरणीय हैं व उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यात्री शेड व पार्क बन जाने से आमजन को सुविधा होगी। बता दें कि बिल्सी में 18 लाख रुपए की लागत से सम्राट अशोक चौक, सम्राट अशोक की प्रतिमा व सजावट का कार्य तथा साढ़े 24 लाख रुपए से चौक के समीप ही पार्क व यात्री शेड का निर्माण

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!