जनपद बदायूं

बदायूं के एक दर्जन न्यायिक अधिकारियों का हुआ तबादला, 16 न्यायिक अधिकारियों की बदायूं में हुई तैनाती

Up Namaste

बदायूं । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश भर में 581 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिसमें जनपद के एक दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल है।

जनपद से जाने वाले न्यायिक अधिकारीयो में सीजीएम डा. देवेंद्र सिंह फौजदार का ट्रांसफर कन्नौज में हुआ है नसीम खान का बदायूं से मैनपुरी में हुआ है। यतेंद्र पाल सिंह का यहां से ट्रांसफर प्रतापगढ़ हुआ है जबकि शिवम वशिष्ट का ट्रांसफर यहां से सुल्तानपुर हुआ है। न्यायिक अधिकारी प्रवीण कुमार गौतम का स्थानांतरण यहां से हरदोई हुआ है वही मेघा चौधरी का स्थानांतरण यहां से भदोही हुआ है। न्यायिक अधिकारी आराध्या सिंह का स्थानांतरण यहां से बस्ती हुआ है। न्यायिक अधिकारी शांतनु सिंह एवं मोहम्मद सादिक सिद्दीकी का स्थानांतरण यहां से जौनपुर हुआ है।

दूसरी ओर सौरभ सक्सेना आजमगढ़ से बदायूं, इशयाक अली आगरा से बदायूं, सुभाष चंद्र मौर्या इलाहाबाद से बदायूं ,दिव्या प्रताप सिंह नैमेष कानपुर से बदायूं, सुश्री कोमल श्रीवास्तव बनारस से बदायूं श्रीमती मनिला चंद्र इलाहाबाद से बदायूं सुश्री ज्योत्सना राय फैजाबाद से बदायूं सुश्री रोहनी उपाध्याय गोरखपुर से बदायूं सुश्री सौम्या बनारस से बदायूं सुश्री राखी भदौरिया झांसी से बदायूं अर्जित वर्मा लखनऊ से बदायूं सुश्री पिंकी वर्मा इलाहाबाद से बदायूं सुश्री समुद्री मिश्रा लखनऊ से बदायूं अभिषेक कुमार तृतीय बस्ती से बदायूं पंकज कुमार पांडे बस्ती से बदायूं मिर्जा जीनत संत कबीर नगर से बदायूं आ रहे हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!