उझानी

संजरपुर मार्ग पर पलटा ई रिक्शा, आधा दर्जन छात्राएं घायल, परीक्षा देकर गांव लौट रही थी छात्राएं

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। उझानी बिल्सी मार्ग के संजरपुर रोड पर आज दोपहर एक ई रिक्शा पलट जाने के परिणाम स्वरूप उसमें सवार आधा दर्जन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी छात्राएं हाईस्कूल की अग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा देकर वापस अपने गांव लौट रही थी। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल छात्राओं को अस्पताल भेजा जहां सभी छात्राओं का उपचार किया गया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी हाईस्कूल की छात्राएं रूबी रानी पुत्री सुशील कश्यप, शिवानी पुत्री छत्रपाल, दुर्गा पुत्री संतोष कुमार, प्रियंका पुत्री ओमवीर, मुस्कान पुत्री राजीव सिंह के अलावा खुशी, सौम्या, अनुष्किा हाईस्कूल की छात्राएं है। सभी छात्राएं बुधवार को उझानी के एमजीपी कालेज में अग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा देने आई थी। बताते है कि परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद सभी छात्राएं बाइपास पहुंची जहां से वह गांव वापस जाने के लिए एक ई रिक्शा में सवार हो गई। बताते है कि संजरपुर रोड पर ई रिक्शा कुछ ही दूर चला होगा कि ई रिक्शा चालक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली के अचानक ब्रेक लगाने पर रिक्शा एक ओर मोेड़ दिया लेकिन वह गति पर नियंत्रण नही रख सका जिसके परिणाम स्वरूप ई रिक्शा पलट गया जिससे सभी छात्राएं ई रिक्शा के नीचे दब गई। बताते है कि हादसे पर मची चीख पुकार पर जुटे राहगीरों और ग्रामीणों ने किसी तरह ई रिक्शा सीधा कर सभी छात्राओं को निकाला जिसमें लहूलुहान हुई रूबी, शिवानी, प्रियंका, दुर्गा, मुस्कान को निजी साधनों से उझानी अस्पताल भेजा। इस हादसे में तीन छात्राएं बाल-बाल बच गई। हादसे में ई रिक्शा चालक सुरजीत भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शा चालक को अस्पताल भेजा। अस्पताल में सभी छात्राओं का प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के आग्रह पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने हादसे के बारे में ई रिक्शा चालक से जानकारी हासिल की।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!