जनपद बदायूं

दातागंज मार्ग पर ईको ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, तीन घायल, जिला अस्पताल रैफर

Up Namaste

बदायूं। बुधवार की रात आठ बजे के करीब दातागंज रोड भैरो नगला के समीप तेज गति की ईको कार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ई रिक्शा सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने कार को अपने कब्जें में ले लिया है।

बताते हैं कि गुलड़िया का बाजार करने के बाद मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी रजत पुत्र सुरेन्द्र वर्मा, अमित वर्मा पुत्र सुरेन्द्र वर्मा, मैकू गुप्ता पुत्र जगदीश समेत अन्य लोग ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बुधवार की रात लगभग आठ बजे दातागंज रोड पर जा रही तेज गति की ईको कार ने भैरो नगला के समीप ई रिक्शा को रौंद दिया जिससके चलते रिक्शा पर सवार रजत, अमित, मैकू गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चालक समेत अन्य सवारी मामूली रूप से चुटैल हुए हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद ईको कार सवार मय चालक के मौके से भाग निकले। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और कार को अपने कब्जें में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!