उझानी

यूपी नमस्ते की खबर का असर, रविवार से पूर्व निर्धारित उझानी नगर के अंदर से गुजरने लगी काबंड़ यात्रा

उझानी,(बदायूं)। काबंड़यात्रा का मार्ग बदलने को लेकर पुलिस-प्रशासन की मनमानी रविवार को बैकफुट पर आ गई और काबंड़यात्रा को पूर्व निर्धारित मार्ग उझानी नगर के अंदर से गुजारा जाने लगा। काबंड़यात्रा का पूर्व निर्धारित मार्ग पुनः शुरू होने पर शिव भक्तों में उत्साह जाग गया। पुलिस-प्रशासन द्वारा काबंड़ यात्रा का मार्ग बदलने को लेकर यूपी नमस्ते ने प्रभावी तरीके से खबर छाप कर शिव भक्तों को होने वाली परेशानियों को उठाया था।

श्रावण मास के प्रारंभ से ही पुलिस-प्रशासन ने मनमानी करते हुए काबंड़यात्रा का मार्ग बदलने हुए उझानी नगर के अंदर से गुजारने के बजाय बाइपास हाइवे का मार्ग निर्धारित कर दिया जिससे शिव भक्तों में पुलिस-प्रशासन की इस मनमानी से शिव भक्त काबंड़ियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। बाइपास हाइवे का मार्ग होने के कारण महिला शिव भक्तों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। शनिवार को शिव भक्तों विशेषकर महिला शिव भक्त काबंड़ियों की परेशानी को देखते हुए यूपी नमस्ते ने पुलिस-प्रशासन की मनमानी की खबर प्रकाशित की जिसका बड़ा असर रविवार की सुबह से देखने को मिला। रविवार की सुबह से ही काबंड़ यात्रा को नगर के अंदर से जाने का मार्ग खोल दिया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद बड़ी संख्या में सुबह भाजपा कार्यकर्ता भी बाइपास पर पहुंच गए और उन्होंने शिव भक्तों को अपनी देखरेख में उझानी नगर के अंदर से उनके गंतव्य तक भेजा। काबंड़ यात्रा का पूर्व निर्धारित मार्ग के शुभारंभ पर शिव भक्तों में उल्लास व्याप्त हो गया और वह हर-हर और बम-बम का जयघोष करते हुए नगर के अंदर से निकले जिससे नगर का वातावरण भी शिवमय हो गया। शिव भक्तों के पुनः उझानी नगर से निकलने पर नागरिकों ने उनका फूलों की बरसात कर स्वागत किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!